काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा बाद रिजल्ट में भी गड़बड़ी सामने आ सकती है। तय समय पर रिजल्ट के लिए अधिकारी गंभीर नहीं, अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक मूल्यांकन पैनल गठित नहीं हुआ और ना ही कोडिंग प्रक्रिया शुरू हुई। संभावना है, बिना कोडिंग सिस्टम के ही मूल्यांकन करा दिया जाए।
मुख्य परीक्षा में 678 कालेजों के 6.54 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। मूल्यांकन को करीब 60-80 लाख कापियां होंगी। बीते दो सत्र से कोडिंग सिस्टम से मूल्यांकन हो रहा है। इसमें उत्तरपुस्तिका का पहला पृष्ठ हटाकर इस पर एक कोड नंबर दर्ज कर दिया जाता था। इससे छात्र का नाम, रोल नंबर, कालेज की पहचान नहीं हो पाती। इधर 2015-16 की परीक्षा शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक दिन गुजरने पर भी कोड नंबर नहीं दिए जा सके। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि मूल्यांकन कोडिंग सिस्टम से ही होगा, रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी को इसके लिए निर्देशित कर दिया है। जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा।