फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्र संघ चुनाव दिसंबर में

Fri, 11 Nov 2016 01:18 AM IST
अब छात्र संघ चुनाव दिसंबर में
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के तीन से पांच दिसंबर के बीच छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आश्वासन पर समाजवादी छात्रसभा (सछास) ने गुरुवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने के विरोध में छात्रसभा के छह कार्यकर्ता बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। गुरुवार शाम तक ललित त्यागी और अमन पचौरी की तबियत खराब हो गई। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता, इंस्पेक्टर हरीपर्वत राजा सिंह, विवि के चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. बृजेश रावत, चुनाव अधिकारी शरदचंद्र उपाध्याय और बिंदू शेखर शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और कुलपति से बात कर छात्रों को छात्र संघ चुनाव कराने का आश्वासन दिया। इस पर सछास पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
 छात्रसभा अध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि तीन से पांच दिसंबर के बीच अधिसूचना जारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल पर स्वदेश यादव, अजय ठाकुर, राहुल यादव, ललित त्यागी, सुमन जादौन, अमन पचौरी बैठे थे। गगन जादौन, आशीष यादव, रामनिवास राजपूत, राजन ठाकुर, बृजेश यादव, सेवाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलपति और चुनाव अधिकारी से बात करके तीन से पांच दिसंबर के बीच छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया है। अधिसूचना जारी होने के हफ्ते-दस दिन में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
- प्रो. मनोज श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर

छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग
आगरा। छात्रों ने डा. बीआर अंबेडकर छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की है। आवासीय संस्थानों के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव समिति से मिला। समिति ने तीन से पांच दिसंबर के बीच अधिसूचना जारी करने आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में गौरव शर्मा, विनय गौतम, लाले गौतम, रवि कुमार, राज सक्सेना, उपेंद्र चौधरी, अंकुश गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें