फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: विश्वविद्यालय की परीक्षा में पकड़ी गई सामूहिक नकल, अब काॅलेजों में तैनात होंगे पर्यवेक्षक

Fri, 12 Dec 2025 11:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ में आने के बाद सख्ती कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से दो काॅलेजों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा और आगरा के दो कॉलेजों में सामूहिक नकल के मामले मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। इन पर्यवेक्षकों को 13 से 16 दिसंबर तक होने वाली परीक्षा के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन


डाॅ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आगरा में शिवचरन शर्मा कन्या महाविद्यालय गोहरा, इरादतनगर में आरबीएस काॅलेज के डाॅ. इंद्र कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। मथुरा के नत्थी सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, गांव बलरई में केआर पीजी काॅलेज मथुरा के डाॅ. अमित राना पर्यवेक्षक होंगे। 

इन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्रों का पैकेट अपनी माैजूदगी में हस्ताक्षर कर खुलवाने, उत्तर पुस्तिकाओं को अपनी उपस्थिति में सील्ड पैक कराते हुए प्रतिदिन अपनी आख्या रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। बता दें कि इस समय स्नातक तृतीय, पंचम और परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें