गांव के युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। पिता ने विरोध करते हुए शिकायत की तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटा। भाई से भी मारपीट की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों की ओर से युवती से छेड़छाड़ की गई। पिता ने घर जाकर शिकायत की तो आरोपी और उनके परिजन ने युवती के पिता को लाठी-डंडों से पीटा। छत से घटना की वीडियो बना रहे छोटे भाई को भी पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का पिता आगरा में मजदूरी करता है। 26 नवंबर को युवती को अकेला देख गांव के नवीन और सुमित ने उसके साथ छेड़छाड़ तथा विरोध करने पर मारपीट कर दी। शाम को घर शिकायत करने गए पिता को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
छत से वीडियो बना रहे पीड़ित के छोटे भाई को भी आरोपियों ने नीचे उतारकर पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए चले गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नवीन, सुमित, गुडडू, छवराम, सुंदर, नेम सिंह, मनोज, धर्मेंद्र, मोहर सिंह, जगदीश आदि के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंषी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।