फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः 50 शोधार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के वर्ष 2018 बैच के आवासीय इकाई के चयनित पीएचडी शोधार्थियों को प्रति माह पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए आरक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 50 शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत शोधार्थियों को छात्रवृत्ति दी जानी है। इसके लिए शोधार्थियों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। निर्धारित श्रेणी में आने वाले शोधार्थियों को 15 दिसंबर तक आवेदन समाज विज्ञान संस्थान स्थित समाजशास्त्र विभाग के प्रो. मोहम्मद अरशद के पास जमा करना है। शोधार्थी का टॉपिक आरडीसी में मंजूर होना चाहिए। आवेदक परास्नातक की मार्कशीट, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की मार्कशीट, एमफिल की मार्कशीट, आरक्षित श्रेणी का प्रमाणपत्र, यदि कोई शोधपत्र प्रकाशित हुआ हो तो उसे लगा सकता है। इनके आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेजे जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें