फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: अंतिम तारीख तक 1.22 लाख विद्यार्थियों के भरे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर गए हैं। 27 नवंबर इसकी अंतिम तिथि थी। परीक्षा फार्म नहीं भरे जाने के बावजूद छात्र हित में विश्वविद्यालय ने इनकी परीक्षाएं शुरू करा दी थीं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। समर्थ पोर्टल में दिक्कत आने के कारण प्रथम सेमेस्टर के हजारों छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनकी स्वकेंद्रों पर परीक्षाएं शुरू करा दी थीं। कॉलेज संचालकों को देरी पर एक हजर रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 27 नवंबर तक का मौका दिया था। अंतिम तिथि तक 122780 विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भर गए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने बताया कि समर्थ पोर्टल से परीक्षा फार्म भरने की नई व्यवस्था शुरू हुई है, इससे दिक्कतें आई थीं। अब सभी कॉलेज संचालकों ने परीक्षा फार्म भरवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें