सिंचाई विभाग के निर्माण खंड के एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। ओखला पर पानी की मात्रा कम होने से शनिवार को यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद है। हालांकि वृंदावन से लेकर गोकुल के बीच निचले इलाके में पानी भर गया है। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।