फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल को बताया स्वर्ण युग

Mon, 09 May 2022 10:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान योगी सरकार की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार शाम को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकाल को देखें तो योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल स्वर्ण युग है।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सही चल रही है। मुख्यमंत्री के पास दो बुलडोजर हैं, एक बुलडोजर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं दूसरे से अपराधियों और बेईमानों पर कार्रवाई की जा रही है। जिन्होंने गलत तरीकों से धन अर्जन किया। जिनका विश्वास देश के संविधान और कानून पर नहीं उन पर बुलडोजर काम करता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता योगी के कामकाज से खुश है। यही कारण है कि दोबारा बहुमत की सरकार बनी है। हर तबके का व्यक्ति खुश है। गुंडागर्दी खत्म हो चुकी है। व्यापारियों को कारोबार का अच्छा मौका मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर ब्रज क्षेत्र के विकास का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें