फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने हाईकोर्ट खंडपीठ मामले में दी पुरानी दलील

Sat, 21 Aug 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आगरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री वाल्मीकि वाटिका में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ बने, इसका वह खुद समर्थक करते हैं। 
विज्ञापन
समर्थकों को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एवं आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि आगरा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ बने, इसकी मांग मैं स्वयं करता रहा हूं। कानून मंत्री बनने के बाद चीफ जस्टिस, अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विचार किया है। इसके लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजना होता है। तब राज्य की ओर से केंद्र सरकार को इसकी सिफारिश की जाती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आगरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री वाल्मीकि वाटिका में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि जो भी नए राज्य बने जैसे झारखंड, उत्तराखंड, वहां हाईकोर्ट की स्थापना की गई। जहां तक खंडपीठ की बात है तो अभी तक हाईकोर्ट के किसी मुख्य न्यायाधीश ने ऐसा प्रस्ताव सरकार के पास नहीं भेजा है। फिर भी, इसको लेकर क्या हो सकता है, इसे समझने के लिए ही सुप्रीम कोर्ट के जजों व अधिवक्ताओं से मुलाकात की है। इसके लिए प्रयासरत रहूंगा।

बैराज: नई एजेंसी कर रही अध्ययन
आगरा में बैराज, एयरपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगरा में बैराज के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिल्ली में चर्चा की थी। बैराज के डिजाइन को लेकर सवाल उठने के बाद नई एजेंसी को अध्ययन के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगरा में भूजल स्तर की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। आखिर ब्यूरोक्रेट की भी तो कुछ जिम्मेदारी बनती है, उन्हें भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

पर्यटन: टीटीजेड की शर्तों पर काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टीटीजेड की कठिन शर्तों में तरलता लाने के लिए यूपी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा मिले, इसके लिए भी कोशिश होगी।

फिल्म सिटी: आगरा में बननी चाहिए
उन्होंने जेवर की जगह ब्रज में फिल्म सिटी बनाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आगरा साझी विरासत का शहर है। यहां चंबल सैंक्च्युरी से लेकर ब्रज और बटेश्वर के मंदिर, ताजमहल, किला जैसी लोकेशन हैं। ऐसे में यहां फिल्म सिटी बनाई जा सकती है। हमने तो आईटी हब बनाने का मुद्दा भी उठाया है।

74 साल बाद बना समाज का मंत्री
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाकर अंत्योदय की अवधारणा को साकार किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 74 साल बाद मेरे (बघेल) समाज का कोई व्यक्ति मंत्री बन सका है। उन्होंने बताया कि उन्हें यूपी में चुनाव के लिए मंत्री नहीं बनाया गया है। वह चार राज्यों से होकर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर यहां तक पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

एसपी सिंह बघेल का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत...पुष्प वर्षा
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आगरा पहुंचे विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का जगह-जगह पुष्प वर्षा, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। चौराहों पर मंच लगाकर खंदौली टोल प्लाजा से साकेत कॉलोनी तक उनके स्वागत कार्यक्रम किए गए। 

इस दौरान प्रोफेसर बघेल ने कहा कि विपक्षी दलों ने हंगामा करके मंत्रिमंडल का परिचय नहीं होने दिया। मंत्रिमंडल में पिछड़े वर्ग के 27 सांसदों को मंत्री बनाया गया और 11 महिलाओं को भी शामिल करके महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई। यही कारण रहा कि हमने जनता के बीच पहुंचकर सोशल इंजीनियरिंग के बारे में बताने का निश्चय किया। 

खंदौली टोल पर कानून मंत्री का किया स्वागत
यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर शुक्रवार की दोपहर दिल्ली से आगरा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां एत्मादपुर विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, प्रशांत पौनिया, जगवीर सिंह तोमर, राम कुमार शर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य बलवीर सिंह कहरवार,डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान, दिनेश चौहान मौजूद रहे। 

मंच पर अफरातफरी, भाजपा नेत्री भीड़ में दबीं 
कानून मंत्री के स्वागत के लिए यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के समीप बनाए गए मंच पर एक साथ तमाम लोग चढ़ गए। जिससे मंच पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान मंच पर बैठी कल्पना चौहान धाकरे भीड़ में दब गई जिन्हें कुछ लोगों ने भीड़ से बाहर निकाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें