फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय राज्यमंत्री के चालक की पिटाई, गले से तोड़ ली सोने की चेन

Wed, 27 Apr 2022 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री के चालक की पिटाई व लूट का मामला सामने आया है। विवाद केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना एमएम गेट के कटरा मदारी खां में एक कार्यक्रम में पहुंचे  केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री के चालक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित का आरोप था कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी लूट ली गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के चालक की पिटाई और लूट के मामले में मुख्य आरोपी सलीम को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।
बताया गया है कि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री सोमवार शाम को कटरा मदारी खां में हेल्प आगरा के कार्यक्रम में आए थे। उनकी गाड़ी हरेंद्र लेकर आया था। केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के बाद हरेंद्र गाड़ी को खाली स्थान पर रोड किनारे खड़ी करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी सलीम नामक युवक आया। घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर रुपयों की मांग की। जातिसूचक शब्द बोले। इसके बाद उसके परिवार की महिलाएं आ गई थीं। उन्होंने चाबी छीनने की कोशिश की। पिटाई करने के साथ गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। मामले में चालक की तहरीर पर सलीम और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ पिटाई करने, चौथ मांगने, लूट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह जूते की सप्लाई का काम करता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें