दूसरे दिन के पहले सत्र की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई ने की। उन्होंने कहा कि राजनीति, शिक्षा व अर्थव्यवस्था सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सहभागिता देने व उनको समानता और न्याय के आधार पर पुरूषों के समकक्ष स्थापित करने के प्रति एक चहुमुखी नीति अपनाने की आवश्यकता है।
आगरा में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। दूसरे दिन के पहले सत्र की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 'महिला विकास' से 'महिलाओं के नेतृत्व में विकास' का है। हम ऐसी लाइन पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें लैंगिक न्याय, लैंगिक समान्यता और महिलाएं राजनीत में भी सजग रूप से शामिल हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीति, शिक्षा व अर्थव्यवस्था सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सहभागिता देने व उनको समानता और न्याय के आधार पर पुरूषों के समकक्ष स्थापित करने के प्रति एक चहुमुखी नीति अपनाने की आवश्यकता है। बता दें सम्मेलन होटल ताज कन्वेंशन में चल रहा है। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।