फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनीफार्म आपूर्ति मामला- एक समूह की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतेंगे सभी स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शिक्षा विभाग के कर्मचारी द्वारा गड़बड़ी से स्वयं सहायता समूह गठित कर यूनिफॉर्म की आपूर्ति के मामलों में जांच का दायरा बढ़ा है। कर्मचारी के स्वयं सहायता समूह की जांच तो हो ही रही है साथ ही जिलेभर में जितने भी समूह गठित हैं उन सब के दस्तावेजों की भी जांच होगी। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में गठित 415 स्वयं सहायता समूहों में से 47 स्वयं सहायता समूहों का अनुबंध ड्रेस वितरण के लिए विकास विभाग द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी इनायत अली ने अपनी पत्नी के नाम स्वयं सहायता समूह गठित कर यूनिफॉर्म आपूर्ति का अनुबंध करा लिया। जब आपूर्ति में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत डीएम को मिली तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। बीएसए ने शिक्षा विभाग के कर्मचारी को निलंबित किया। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। इधर समूह गठन में कहीं एक ही परिवार के सदस्यों ने सरकारी मंशा को पलीता लगाने का काम तो नहीं किया है। इसकी भी जांच शुरू होगी। जिलेभर के सहायता समूहों की जांच विकास विकास विभाग द्वारा कराई जाएगी। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि सभी समूहों की बिंदुवार जांच करें और सभी सदस्यों का ब्यौरा देखें। सभी दस्तावेज संकलित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें