फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैग की सनसनी, जब खोल कर देखा तो फटी रह गईं आंखें

Fri, 28 Jul 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नकली जेवरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर गुरुवार दोपहर को एक बैग में जेवरात मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोने के जेवरात होने की आशंका जाहिर की। बैग को पुलिस थाने ले आई। बाद में बैग का मालिक पहुंच गया। उसने बताया कि बैग गिर गया था। उसमें नकली जेवरात हैं। 
विज्ञापन


पीपी नगर, सिकंदरा निवासी नरेंद्र कुमार आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाता है। गुरुवार दोपहर एक बजे नरेंद्र स्कूटर से छह किलोग्राम वजनी ज्वैलरी लेकर किनारी बाजार जा रहा था। भगवान टाकीज चौराहे पर एक महिला से स्कूटर टकरा गया। इस दौरान स्कूटर से नरेंद्र के पैरों के पास रखा बैग गिर गया। वह देख नहीं सका। वह बिना रुके बाजार चला गया। 

उधर, बैग को देखकर चौराहे पर ड्यूटी दे रहे टीएसआई अखिलेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने बैग कब्जे में ले लिया। उन्होंने बैग को चेक किया तो उसमें सैकड़ों की संख्या में बालियां रखी हुई थीं। उन्होंने समझा कि कोई सोने की बालियों को छोड़ गया। इस पर बैग थाना न्यू आगरा पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


वजन तुलवाया गया तो वह छह किलोग्राम निकला। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पहुंच गए। हालांकि बाद में नरेंद्र भी पहुंच गया। उसने बताया कि हादसे के बाद वह घबरा गया था। उसे बैग गिरने की जानकारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें