फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साॅफ्टवेयर इंजीनियर बताकर बेरोजगार ने युवती से की शादी

Fri, 06 Dec 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर युवक ने नगला तुला दन्नाहार निवासी युवती से शादी कर ली। राज खुलने के बाद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी सुमन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2023 को प्रवीन सिंह निवासी खेड़ा लगर जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई है। शादी के समय बताया गया था कि प्रवीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ससुराल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि झूठ बोल कर शादी की गई थी। पति कुछ भी काम नहीं करता है। एक दिन वह शराब के नशे में आया और उनकी पिटाई की। कहा कि घरवालों से 10 लाख रुपये लेकर आओ नहीं तो प्रताड़ित करेंगे और वह दूसरी शादी कर लेगा। पति के संबंध दो अन्य महिलाओं से हैं। मायके वालों ने पति प्रवीन सिंह, देवर रंजीत, ननद गीता, शैलेश, रूबी, सोनी, वीना संत, ससुर भूदेव सिंह, सास शांती देवी, मध्यस्थ ज्ञानेंद्र सिंह और सीमा के अलावा सुरभी, शिवजीत को समझाया लेकिन, वे लोग नहीं माने। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें