फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू दक्षिणी बाईपास पर पांच घंटे जाम

Mon, 07 Dec 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन दिल्ली-आगरा राजमार्ग से लिंक न्यू दक्षिणी बाईपास पर रविवार को ग्राम कासौटी के निकट अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसानों ने पांच घंटे जाम लगाया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

विकास खंड अछनेरा के गांव कीठम से कासौटी, महुअर, मगूरा, डावली होकर आगरा-ग्वालियर मार्ग को जोड़ने के लिए न्यू दक्षिणी बाईपास का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है। कसौटी और अरसेना के किसानों ने रविवार को न्यू दक्षिणी बाईपास पर कासौटी के समीप पांच घंटे तक जाम लगाया। उनका कहना था कि जमीन अधिग्रहण के समय अधिकारियों ने उन्हें परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और समुचित मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन न तो समुचित मुआवजा मिला और न किसी को नौकरी दी गई। मौके पर पहुंचे प्रोजेक्ट मैनेजर से किसानों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कासौटी के समीप अंडरपास और एक कट का निर्माण कराया जाए। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर से एसडीएम से बात करने का आश्वासन दिया। किसानों ने एक सप्ताह में मांगों का समाधान नहीं होने पर बाईपास का निर्माण नहीं होने देने की धमकी दी है। जाम लगाने वालों में तोरन सिंह, भीमसिंह, शेरसिंह, कैलाशी, मानसिंह, सत्यप्रकाश, रमेश चंद, डिगंबर सिंह, हरिशंकर, अजय सिंह, लाखन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें