फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनियंत्रित वैन ने महिलाओं और बच्चों को राैंदा...मच गई चीखपुकार, 18 लोग घायल; देखें वीडियो

Wed, 25 Jun 2025 04:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बेकाबू वैन ने महिलाओं और बच्चों को राैंद दिया। इससे चीखपुकार मच गई। 18 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
हादसे से अफरातफरी मच गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के खड़वाई गांव में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे बेकाबू कार ने महिलाओं और बच्चों को राैंद दिया। इस हादसे में 15 महिलाएं और 3 बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



महिलाएं गांव में पारंपरिक कुआं पूजन के लिए रुनकता-रायभा मार्ग से होकर जा रही थीं। तभी अचानक एक तेज रफ्तार इको वैन ने नियंत्रण खो दिया। वैन सीधे भीड़ में जा घुसी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-UP: ये हैं राम भक्त हनुमान के उपासक महंत डोरीदास, 40 वर्षों में एक भी बार नहीं निकले मंदिर से बाहर; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लिया और घायलों से बातचीत की। फरार चालक की तलाश जारी है।

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें