आगरा के सिकंदरा चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार ने लोगों के होश उड़ा दिए। ट्रक तेज गति से हाईवे से किनारे की ओर दौड़ा। इस दौरान वहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक चौराहे पर स्थित मंदिर में जा घुसा। हादसे में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ये घटना सिकंदरा चौराहे पर सोमवार सुबह की है। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक उनकी तरफ दौड़ा तो हाथ पांव फूल गए। लोगों ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत ये रही कि लोगों ने समय रहते वहां से दौड़ लगा दी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक में धान लदा हुआ था, जो सिकंदरा बोदला रोड पर बिखर गया। इसकी वजह से ये मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने इस मार्ग से वाहनों को डायवर्ट करा दिया।