फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क से नीचे उतरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, 5 महिलाएं घायल

Sat, 21 Dec 2024 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव (मैनपुरी)। गांव नगला मानसिंह मोड़ पर शुक्रवार की रात अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 5 महिलाएं घायल हो गईं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। गांव नगला मानसिंह मोड़ के पास अचानक सामने कार आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग काट दी और अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क से नीचे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठीं शीला देवी निवासी भीलपुर थाना बेवर, विमला देवी नगला मई थाना अलीगंज एटा, राधा, आशा और बबली निवासी गग्गरपुर थाना बेवर घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी महिलाएं करहल से बेवर क्षेत्र के गांव गग्गरपुर जा रहीं थीं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें