- लोगों को आता देख भागा आरोपी, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर खेत पर गई किशोरी को आरोपी ने पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल की ओर गए। तब आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
औंछा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर खेत पर शौच के लिए गई थी। वह खेत पर पहुंची ही थी, तभी गांव निवासी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर दिया। आरोपी उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किसी तरह से किशोरी के मुंह से आरोपी का हाथ हट गया और वह चीखने लगी। किशोरी की चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। उक्त घटना के बाद पीड़िता की दादी ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।