फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोपड़ी में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, महिला की मौत

Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, महिला की मौत
विज्ञापन

-हादसे में एक राहगीर भी हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। गांव रीछपुरा में बुधवार की शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में घुस गया। हादसे में झोपड़ी में लेटी महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक राहगीर भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर गांव रीछपुरा में बुधवार की शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में घुस गया। हादसे में झोपड़ी में लेटी मीरा देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद महिला को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुन परिजन में चीख पुकार मच गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर राहगीर आने से राहगीर दुर्विजय निवासी रीछपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दुर्विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मीरा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिया भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें