फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में कोहराम- परिजनों ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में विवाहिता की मौत के बाद एकत्रित लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर (कासगंज )। क्षेत्र के गांव ढकपुरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी राधा (19) पत्नी वीरेश का शव शुक्रवार की सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महिला के मायके ग्राम गढ़ौना थाना उझानी जनपद बदायूं उसके पिता राकेश कुमार को दी। पिता व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस सहित नायब तहसीलदार अजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पिता राकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी पुत्री राधा की शादी आठ माह पूर्व की थी। तभी से उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। राकेश कुमार ने बेटी के पति वीरेश एवं ससुर नरेश के अतिरिक्त अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

कासगंज के सहावर में विवाहिता की मौत के बाद पहुंची पुलिस पूछताछ करती- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें