बताते हैं कि इनके घर मैनपुरी से आए एक रिश्तेदार की तबियत खराब थी, उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण देख चिकित्सकों ने नमूना लेकर सोमवार को जांच कराई थी। जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम खंदारी स्थित इनके घर पहुंची और चार परिजनों के नमूने लिए।
विज्ञापन
इसमें से चाचा और भतीजे को भी स्वाइन फ्लू था। इनका इलाज शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि टीम ने मरीजों के घर का निरीक्षण भी किया है। दवाएं देने के साथ सावधानी के बारे में भी जागरूक किया है।