फोटो ABCD 2 फाइल फोटो मृतक रामजीत स्रोत परिजन
फतेहाबाद। फतेहाबाद-रिहावली मार्ग पर पानी की टंकी के पास मंगलवार दोपहर को एक अज्ञात मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नगला महाबई निवासी रामजीत (43) की मौत हो गई। उनका भांजा सेवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अज्ञात मैक्स चालक की तलाश कर रही है।
रामजीत अपने भांजे सेवलाल के साथ फतेहाबाद आ रहे थे। टक्कर के बाद मैक्स चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा। जहां चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया। सेवलाल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामजीत दूधिया का काम करते थे। उनके तीन पुत्र हैं।
फोटो ABCD 2 फाइल फोटो मृतक रामजीत स्रोत परिजन