नरहोली में देवी मेले का ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने किया उदघाटन, हुए भजन, कीर्तन
- फोटो : 1
बाह। नरहोली में नरसिंह देवी के मेले में मंगलवार को आस्था एवं भक्ति का संगम देखने को मिला। मेले का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने भजन, कीर्तन में शामिल होने के साथ ही देवी मां के दर्शन कर हवन में आहुति दी। नरहोली गांव के सामूहिक आयोजन में क्षेत्र भर के इलाके से लोग माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने नेजा चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाने और हवन में आहुति देने के लिए दिनभर देवी भक्तों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने मेले में रोजमर्रा के काम में आने वाले सामान की खरीदारी भी की। शाम को देवी जागरण में माता रानी के भजन और लांगुरिया की महफिल जमी।
नरहोली में देवी मेले का ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने किया उदघाटन, हुए भजन, कीर्तन- फोटो : 1