फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Mainpuri: नोएडा से रायबरेली जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, बालक का पिता घायल

Mon, 16 May 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कुरावली क्षेत्र में रविवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पर सात साल के बालक और उसके चाचा की मौत हो गई। जबकि बालक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा से रायबरेली अपने घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा रविवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में हुआ। हादसे में सात वर्षीय बालक और उसके चाचा की मौत हो गई। बालक के पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

 
रायबरेली के थाना महाराजगंज क्षेत्र के गांव रामकोला निवासी 33 वर्षीय विजय बहादुर नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को वह नोएडा से भाई राजेश कुमार और उनके सात वर्षीय पुत्र अंश कुमार के साथ बाइक से रायबरेली जा रहा था। रात में किसी समय गांव अशोकपुर खटकानी के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। 

हादसे में विजय बहादुर व सात वर्षीय अंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अंश व विजय के शव मोर्चरी में रखवाए। सोमवार को पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र में नीलगाय से टकराई बाइक, युवक घायल 

बिछवां क्षेत्र में रविवार की रात बबीना मोड़ के पास एक बाइक सवार नीलगाय से टकरा कर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के डाक बगलिया निवासी सौरभ रात के समय शादी समारोह में शामिल होने के लिए गावं लहरा आ रहा था। बाइक जब बबीना मोड़ के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें