फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-भांजे नदी में डूबे: भांजे को बचाते-बचाते मामा भी डूबा, अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए आए थे दोनों

Thu, 20 Apr 2023 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

गंगा स्नान करने के लिए पूरा परिवार एक टापू पर पहुंचा था। यहां स्नान करते समय भांजा डूबने लगा, तो उसे बचाने के लिए मामा ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
गंगा किनारे बैठे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कछला गंगा घाट पर अमावस्या के मौके पर स्नान करने आए मामा-भांजे डूब गए। लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। तेजी से गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डूबने से मामा की मौत हो गई। उनके शव को बाहर निकाल लिया गया। वहीं भांजा अभी तक नहीं मिल सका है। 

यहां की है घटना

 गुरुवार की सुबह आठ बजे के अमावस्या के मौके पर  ऊंचा गांव रश्मी थाना सादाबाद जनपद हाथरस के राजेश कुशवाह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। यह परिवार पूर्व दिशा में घाट से एक किलोमीटर दूर बीच टापू पर गंगा स्नान करने पहुंच गया। इस दौरान गौरीशंकर पुत्र रामेश्वर कुशवाह डूबने लगा। बचाने के लिए मामा राजेश ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 30 हजार फीट ऊंचाई से दुश्मन की सीमा पर उतरेंगे जवान, ' हंस ' पैराशूट का सफल परीक्षण; ये हैं विशेषताएं
विज्ञापन

 

भांजे की तलाश है जारी

एक दूसरे को बचाने का प्रयास कामयाब नहीं हुआ और दोनों डूबने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से  राजेश का शव खोज निकाला, जबकि गौरीशंकर की तलाश जारी है। वहीं इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर थानाध्यक्ष कछला मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें