फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंकट: बिना सूचना बंद हुआ वाटरवर्क्स, बूंद-बूंद पानी को तरसा आधा आगरा; शटडाउन ने बढ़ाई मुसीबत

Wed, 29 Jul 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स पर बिना पूर्व सूचना लिए गए पांच घंटे के शटडाउन से आधा आगरा पानी के लिए तरस गया। जलापूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और विभाग के खिलाफ नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
आगरा में पीने के पानी की किल्लत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स पर बिना बताए शटडाउन ले लिया गया। इससे गंगा और यमुना जल का 144 एमएलडी एमबीबीआर प्लांट ठप हो गए। दोपहर एक से शाम 6 बजे तक पेड़ों की छंटाई और जंगल से निकल रहे 44 खंभों की मरम्मत के लिए डीवीवीएनएल ने शटडाउन लिया था, जिस वजह से शोधन प्लांट न चल पाने से मंगलवार शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकी। आधा शहर प्रभावित रहा और लोग जलापूर्ति के समय बार-बार नल खोलकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में नहीं हुई जलापूर्ति
सिकंदरा, बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, केदार नगर, लॉयर्स कॉलोनी, संजय प्लेस, हलवाई की बगीची, पचकुईयां, गोकुलपुरा, राजा की मंडी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, रामनगर पुलिया, बालाजीपुरम, अवधपुरी, बिचपुरी रोड, सुभाष नगर, श्याम नगर, सिकंदरा-बोदला रोड की कॉलोनियों, प्रकाश नगर, शाहगंज चारबाग, साकेत कॉलोनी, बाड़ा चरन सिंह, मंसा देवी गली, मदिया कटरा, जयपुर हाउस, गोविंद नगर, नगला छऊआ, खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, एयरफोर्स स्टेशन, नाई की मंडी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पाई।

पूर्व सूचना दिए बिना शटडाउन से परेशानी
खेरिया मोड़, अर्जुन नगर निवासी राजकुमार नागरथ ने बताया कि बिना सूचना के जलापूर्ति कभी भी रोक दी जा रही है। पहले से सूचना देंगे तो अपनी जरूरत का पानी भर लेते लेकिन जलकल विभाग लगातार ऐसे ही कर रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। राजनगर के पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि महीने में आठ से दस दिन जलापूर्ति नहीं हो रही है। जलकल महाप्रबंधक इस पर ध्यान दें अन्यथा लोग कार्यालय पर जाकर धरना देंगे। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने मंगलवार दोपहर एक से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया था, जिस वजह से पानी का शोधन नहीं हो सका। शाम को 6 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई, तब शोधन किया गया। रात में पंपिंग स्टेशनों के जलाशय भरे जाएंगे। बुधवार सुबह जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें