फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अगली सरकार भाजपा की होगी: उमा भारती

Fri, 01 Sep 2017 04:39 PM IST
यूपी में अगली सरकार भाजपा की होगी: उमा भारती
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में इस बार माहौल भाजपा के पक्ष में है। 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के विघटन कारण पारिवारिक कलह बनेगी। रविवार को ग्वालियर जाते समय प्रतापपुरा चौराहा पर स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं से उन्होंने चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

उमा भारती कार से तो नहीं उतरी लेकिन मीडिया से संक्षिप्त वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं। सपा और बसपा से परेशान जनता की नजर भाजपा की तरफ है इसलिए आज पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी पारिवारिक कलह में डूबी हुई है। यही उसके विघटन का कारण बनेगा। सर्जिकल स्ट्राइक के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इससे दुनिया भर में भारत की ताकत और उसका सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र मंत्री अर्जुन सिंह लोधी, पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, शरद चौहान, गोविंद चाहर, डा. अखिलेश चौहान, भरत शर्मा, ओम प्रकाश चलनी वाले, गिर्राज कुशवाह, धर्मवीर लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

                                                         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें