फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kasganj News: ट्रेन में चढ़ते समय छीना युवक से मोबाइल, दी तहरीर

Sat, 31 Dec 2022 08:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जीआरपी को तहरीर दी है। वह जयपुर से कासगंज तक ट्रेन से आया और सुबह 6:15 पर उझानी जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। तभी उसके साथ यह घटना घटी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज रेलवे स्टेशन पर बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री से शातिर मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पीड़ित यात्री ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बदांयू जिले के उझानी रिसौली गांव निवासी विश्वास शाक्य शुक्रवार को गांव लौट रहे थे। इस दौरान वो बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहे थे। पीड़ित के अनुसार ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना के समय पीड़ित यात्री जॉब के सिलसिले में जयपुर गया था। वह जयपुर से कासगंज तक ट्रेन से आया और सुबह 6:15 पर उझानी जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। तभी उसके साथ यह घटना घटी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जीआरपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें