आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की ओर से पहले कॉरिडोर के लिए अंतिम दोनों स्टेशनों के लिए यू-गर्डर का निर्माण पूरा हो गया है। सोमवार को अंतिम गर्डर बनाया गया है। ये ट्रैक दिसंबर में पूरा हो जाएगा और लोग ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी 14 किमी दूरी है और 13 स्टेशन हैं। आईएसबीटी तक ट्रैक बन गया है। इसके अंतिम दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा के लिए 272 यू-गर्डर बनने हैं, इसमें से 220 लगा दिए गए हैं। बाकी के 52 गर्डर भी रुनकता स्थित यार्ड में बनाकर रखे हैं। इनको भारी मशीनों से ट्रैक पर लगाकर लगाया जाएगा। दिसंबर में दोनों स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।