अछनेरा। ग्राम पंचायत कचौरा में सोमवार को शिव भक्तों को अपनी कांवड़ के साथ सड़क पर भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश दिखा। ओमवीर सिंह, चिंटू, धर्मेंद्र सिंह, यादव सिंह, विष्णु सिंह, शिव चौधरी, नवीन, गौरव, सत्तो, कान्हा, सुमित सिंह, राजकुमार सिंह और शिव जाट ने अगले सोमवार से पहले जलभराव की समस्या को दूर किए जाने की मांग की है। संवाद