फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क खींची महिला की साड़ी: तू हमारी ‘साली’ है कहकर किया मजाक, पुलिस बोली-केवल छेड़खानी हुई, बलात्कार तो...

Sun, 10 Sep 2023 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बीच सड़क पर दो युवकों ने महिला को रोक लिया। कहने लगे कि तू हमारी ‘साली’ है, मजाक करने लगे। महिला ने ऐसे किसी रिश्ते का विरोध किया और घर की तरफ जाने लगी। इस दौरान दोनों युवकों ने सड़क पर उसकी साड़ी खींच ली। अभद्रता की। भीड़ जुटने पर दोनों भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बहन के घर आई एक महिला से मोहल्ले के दो युवकों ने मजाक किया। विरोध करने पर बीच सड़क उसकी साड़ी खींच दी। महिला थाने गई तो कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर उसे टरका दिया गया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कहा कि केवल छेड़खानी हुई है..बलात्कार तो नहीं हुआ। रिपोर्ट बदल देने का आरोप लगाते हुए महिला ने अब पुलिस कमिश्नर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर आई थी बहन के घर
महिला अपनी बहन के घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आई थी। 4 सितंबर को रात 9 बजे वह बाजार से घर का सामान लेकर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो युवकों ने रोक लिया। कहने लगे कि तू हमारी ‘साली’ है। इतना ही नहीं आरोपी युवक भद्दा मजाक करने लगे।  महिला ने ऐसे किसी रिश्ते का विरोध किया और वे आगे बढ़ते हुए घर की तरफ जाने लगी।

ये भी पढ़ें -  Agra: ...जब ताजमहल के पूर्वी गेट पर अचानक सड़क पर दौड़ने लगा करंट, पर्यटकों में मची भगदड़; दहशत का माहौल
विज्ञापन

 
Trending Videos

खींच ली साड़ी
इस दौरान दोनों युवकों ने बीच सड़क पर पीड़िता की साड़ी खींच ली। उसके साथ अभद्रता करने लगे। महिला के साथ बीच सड़क पर हुई इस घटना को देख मौके पर भीड़ जुटने लगी। लोगों से खुद को घिरते देख दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर पहुंची तो पीछे से भानु, राहुल, अजय, पप्पू, अवधेश, अभिषेक, जसवंत, सोनू और परमजीत लाठी-डंडे लेकर आ गए। 

ये भी पढ़ें -  Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार
विज्ञापन

बोला हमला
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें जीजा अजीत घायल हो गए। इसके बाद पीड़िता परिवार के लोगों के साथ पुलिस थाने पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस ने कहा कि छेड़खानी हुई है, बलात्कार नहीं हुआ है। इसके बाद कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर पुलिस ने तहरीर को खुद ही मारपीट में बदल दिया। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मदद की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें