फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे दो युवक: स्नान करने के लिए नदी में कूदे, फिर नहीं आ सके बाहर; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 05 Jun 2023 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दोनों दोस्तों ने स्नान करने के लिए यमुना में छलांग तो लगा दी, लेकिन वे बाहर नहीं आ सके। लोगों ने युवकों को डूबता देख पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबे युवकों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मथुरा की सीमा पर स्थित थाना बलदेव क्षेत्र के गांव सेहत में सोमवार दोपहर यमुना में स्नान करने आए दो युवक डूब गए। देर रात तक उनकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला सका। रात करीब नौ बजे अंधेरा गहराने पर बचाव व तलाशी का कार्य रोक दिया गया है। अब मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

स्नान करने के लिए आए थे 

आगरा के थाना जगदीशपुरा स्थित बोदला के 56बी भाग्य ज्योति एनक्लेव, निकट बंसी विहार निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र गोस्वामी पुत्र जयंती प्रसाद और मूल रूप से ग्राम छोटा बिररा थाना सासनी जनपद हाथरस व हाल निवासी भाग्य ज्योति एनक्लेव,आगरा निवासी 18 वर्षीय आशीष दिवाकर पुत्र प्रमोद दिवाकर यमुना में स्नान करने के लिए आए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन

 

गहरे पानी में चले गए 

दोनों युवक दोपहर करीब 2:30 बजे सेहत गांव स्थित यमुना घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों की सूचना पर बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निजी गोताखोर बुलाकर डूबे युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी का सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि अंधेरा गहराने पर बचाव व तलाशी का कार्य रोक देना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें