शमसाबाद। ग्राम लहर पट्टी लहर में मंगलवार रात दावत में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच लोहे के पाइप एवं डंडे चले। पाइप लगने से दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
लहर पट्टी लहर निवासी धारा के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। ग्राम इसौली निवासी शिवा एवं राहुल अपने परिजन के साथ आए थे। ग्राम रोहई निवासी नैना भी आए थे। शिवा खाना खाने के लिए जैसे ही कुर्सी पर बैठा, तो नैना ने उसकी कुर्सी छीन ली। इस पर दोनों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। दोनों के बीच लोहे के पाइप एवं डंडे चले, जिसमें राहुल एवं शिवा घायल हो गए। घटना की शिकायत थाना शमसाबाद में की गई है। संवाद