शवों को देख मची चीख-पुकार
युवकों के शवों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन जिला अस्पताल आ गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष लाइनपार महेश कुमार का कहना है कि दोनों युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी राजधानी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
सोमेश और शशांक की मौत के बाद दोनों परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया। सोमेश की मौत के बाद उसके परिवार का चिराग बुझ गया। सोमेश माता पिता का इकलौता पुत्र था। सोमेश उर्फ करन सिंह की बहन रोशनी की फरवरी माह में शादी होनी है। पिता मजदूरी करते हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।