फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 02 May 2019 10:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक लगन समारोह से लौट रहे थे। पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। 
विज्ञापन

 
हादसे में मरने वाले इटावा जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र के जगमोहनपुर निवासी कृष्णमुरारी (25) पुत्र रामप्रसाद और फिरोजाबाद के गोपाल नगर निवासी रवि (28) पुत्र सुरेंद्र हैं। ये दोनों बाइक से शिकोहाबाद के गांव बुडरई में किसी रिश्तेदार के लगन समारोह में गए थे। 

बुधवार रात को कृष्णमुरारी और रवि बाइक से वापस लौट रहे थे। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बालाजी मंदिर से आगे उज्जवल होटल के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में उनकी बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें