फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर घर आ रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 01 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34
विज्ञापन

दिवाली पर घर आ रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
- पलवल में हुआ हादसा, करहल और बरनाहल के रहने वाले थे मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दिवाली की छुट्टी पर बाइक से घर आ रहे करहल और बरनाहल क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों की पलवल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी राम खिलाड़ी यादव का पुत्र देवेंद्र यादव (18) गुड़गांव में रह कर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। साथ ही करहल क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी मोहित यादव भी नौकरी कर रहा था। बुधवार को दोनों दोस्त दिवाली की छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहे थे। पलवल में हुए सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। हादसे की खबर जैसे ही परिजन को मिली तो चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए मौके पर रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को दोनों के शव अपने अपने पैतृक गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद दो घरों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें