फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों के विवाद में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस पर पक्षपात के आरोप, मामला तूल पकड़ने पर शांति भंग की कार्रवाई
विज्ञापन
अछनेरा। कुकथला चौकी पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है बच्चों के विवाद की सूचना पर पहुंचे कुकथला चाैकी प्रभारी ने बिना जांच किए तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रैपुरा अहीर में रविवार को रास्ते पर कीचड़ फैलाने पर बच्चों के बीच विवाद हो गया था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसके बावजूद आरोप है कि वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे कुकथला चौकी प्रभारी अनुज बालियान की सरकारी गाड़ी के सामने एक बाइक फिसल गई, जिससे वे आक्रोशित हो गए और बिना जांच किए पीआरबी के माध्यम से तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। बाद में गांव के जिम्मेदार लोगों द्वारा तथ्य सामने रखने पर युवकों को छोड़ दिया गया। आरोप है कि वास्तविक पीड़ित के बजाय उसके भाई को थाने में बैठा लिया गया, जबकि दूसरा पक्ष गांव में खुलेआम दबंगई करता रहा। ग्रामीणों ने इसे पंचायत चुनाव से जोड़ते हुए राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अछनेरा देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया ग्रामीणों द्वारा तथ्य सामने लाने पर युवकों को छोड़ दिया गया है। बच्चों के विवाद से जुड़ी घटना में एक पक्ष के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। अन्य लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के मलखान पुत्र फूलचंद और अर्जुन पुत्र अमर सिंह के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें