फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, अमेजन कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत

Fri, 02 Aug 2019 08:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
युवक को शव लेते जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-112 के पास अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार दोस्त नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। उनकी पहचान कंपनी के आईकार्ड से हो सकी। राया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। दोनों युवक अमेजन डॉट इन में मार्केटिंग एसोसिएट थे।

कानपुर के तात्याटोपे नगर (उद्योग नगर) निवासी रोहित यादव (20) पुत्र ज्ञान सिंह यादव और दिल्ली के सुल्तानपुरी (नार्थ वेस्ट) निवासी पवन तिवारी (22) पुत्र विजय अमेजन डॉट इन दिल्ली के होली चौक पर मार्केटिंग एसोसिएट थे। दोनों दोस्त बाइक से आगरा की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नोएडा होकर आए दोस्त एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड तेज होने से  टकराने के बाद दोनों काफी दूर जा गिरे। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान उनके पास मिले आईकार्ड से की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों की मौत अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से हुई है।

इकलौता भाई था पवन, रोहित था छोटा बेटा
एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 112 के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से पवन और रोहित की जान चली गई थीं। दोनों दोस्त आगरा मीटिंग में भाग लेने जा रहे थे। पवन के पिता दिल्ली में ऑटो चलाते हैं। पवन तिवारी अपने परिवार में इकलौता था, उसकी एक छोटी बहन है।

वहीं, रोहित दो भाइयों में छोटा बेटा था। रोहित के पिता कानपुर में डीएम कार्यालय में क्लर्क बताए जा रहे हैं। देरशाम थाने पहुंचे दोनों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें