फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मिट्टी की ढाय गिरने से दो युवकों की मौत, खोदाई के दौरान हुआ हादसा

Thu, 05 Dec 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
आगरा जिले के गांव उदैना में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खोदाई के दौरान युवकों पर मिट्टी की ढाय गिर गई। मलबे में दबने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


थाना जगनेर क्षेत्र के गांव उदैना निवासी ओमकार (20) पुत्र प्रीतम, घनश्याम (24) पुत्र जनक सिंह, मुकेश पुत्र महेंद्र, रूप किशोर पुत्र गोपाल बृहस्पतिवार को अपने गांव के ही टीले से घर के लिए मिट्टी खोदने गए थे। 

चारों युवक मिट्टी खोद रहे थे। तभी मिट्टी की ढाय उनके ऊपर गिर गई। मलबे में चारों लोग दब गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


उपचार के लिए ले जाते समय ओमकार (20) और घनश्याम (24) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मुकेश और रूपकिशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगनेर राजकमल, सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार, तहसीलदार सुमंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें