फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रेमिका और दो दीवाने, प्रेम कहानी में आया ऐसा ट्विस्ट, मच गया हंगामा

Thu, 03 Oct 2019 03:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में एक युवती के लिए दो दोस्त एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे। दोनों एक ही युवती से प्यार करते हैं। बुधवार शाम को रामबाग के पास युवती के लिए दोनों में मारपीट हो गई। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
एक युवक धनौली तो दूसरा सदर क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों दोस्त हैं। एक युवक के प्रेम संबंध थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती से चल रहे हैं। बुधवार को युवती युवक के दोस्त के साथ रामबाग आई थी। जब इस बारे में युवक को पता चला तो वो भी पहुंच गया। 

अपनी प्रेमिका को दोस्त के साथ देखकर वो भड़क गया। दोनों रामबाग पार्क से बाहर निकलकर झगड़ने लगे। उनमें बात इतनी बढ़ी कि मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति भंग मं कार्रवाई

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। वहीं युवती अपने घर चली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। 

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोप में संघ पदाधिकारी पर मुकदमा, भड़के भाजपाइयों ने किया थाने में हंगामा


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें