फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक से घर लौट रहे थे दोनों

Thu, 06 Dec 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
मथुरा जिले में बुधवार देर रात को रिफाइनरी के गांव बाद के पास आगरा से आ रही कार ने बाइक के पास खड़े दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौत हो गई। यह दोनों मैकेनिक थे और कार गैराज पर काम करते थे। 
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के रांची बांगर निवासी रविंद्र सिंह (22) पुत्र पूरनमल और 38 ब्लॉक कांशीराम कालोनी निवासी संटी (30) पुत्र मुकुट दोनों कार के मैकेनिक थे और रिफाइनरी के इंड्रस्ट्रियल एरिया में नंद सर्विस स्टेशन पर काम करते थे। 

बुधवार की रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाद गांव के पास बाइक खड़ी करके किसी का इंतजार करने लगे। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। मौके पर दोनों  की मौत हो गई। 
विज्ञापन


रिफाइनरी पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने हाईवे से दोनों के शवों को हटवाकर परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों मैकेनिकों की मौत कार की टक्कर से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें