फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आ रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो मौतों से कोहराम

Wed, 10 Jul 2019 12:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
शादी में शामिल होने आ रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढोलना के महमूदपुर के निकट सोमवार देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना ढोलना के नगला पट्टी निवासी हरीश कुमार (24) पुत्र कालीचरन निवासी नगला पट्टी थाना ढोलना नोएडा में जंगले और खिड़की लगाने का ठेका लेता था। उसके साथ में गांव का ही पुष्पेंद्र कुमार (22) पुत्र पन्ना लाल भी काम करता था। 

हरीश अपने परिवार के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए पुष्पेंद्र के साथ बाइक से अपने गांव आ रहा था। महमूदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।

हरीश के चचेरे भाई छोटे पुत्र रमेश की शादी के कारण सोमवार रात मंडप की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। शादी समारोह के चलते घर में जुटे रिश्तेदार हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। 

सड़क हादसे में मृतक हरीश और पुष्पेंद्र अपने परिवार के छोटे बेटे थे। उनका एक बड़ा भाई और है। दोनों युवकों की मौत के बाद से उनके परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। अभी दोनों ही युवकों की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें