फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ननिहाल में आया दो साल का बालक हुआ लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Fri, 04 Mar 2022 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

नौहझील क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी में लापता दो साल के बालक की तलाश में पूरा गांव जुटा है। लेकिन अब तक बच्चे को कोई पता नहीं चल सका है। जिससे उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
आर्यान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से दो वर्ष का बालक गुरुवार दोपहर से लापता है। ग्रामीणों के साथ स्थानीय पुलिस बालक की तलाश में जुटी है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब का पानी कम कराया है। 

विज्ञापन


गांव बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान का दो वर्षीय धेवता आर्यान पुत्र शरीफ निवासी नंदगांव गुरुवार की दोपहर तीन बजे से लापता है। परिवारीजन देर रात खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना नौहझील पुलिस को दी। 

अभी तक नहीं लगा बालक का पता 

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। प्रधान अशोक चौधरी ने बताया कि इस्लाम के घर के निकट तालाब है। शुक्रवार को सुबह से ही ट्रैक्टर पंप से तालाब का पानी कम कर बालक की काफी तलाश की गई। पुलिस टीम भी साथ रही, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन

उधर, बालक के न मिलने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि इस्लाम के घर के निकट तालाब है। उसे लगातार खाली कराया जा रहा है। बच्चे की तलाश में ग्रामीणों की मदद से पुलिस पूरी तरह जुटी हुई है।

तीन दिन पहले ही सलमा आई थी बिरजूगढ़ी

बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान की पुत्री सलमा की नंदगांव में ससुराल है। वह एक मार्च को ही बच्चों के साथ मायके बिरजूगढ़ी आई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कहीं बच्चे को तांत्रिक तो नहीं उठा ले गया

दो वर्षीय बालक के लापता होने की चिंता हर किसी को परेशान कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि गांव बिरजूगढ़ी अलीगढ़-मथुरा की सीमा पर बसा हुआ है। कोई तांत्रिक बालक को उठाकर अलीगढ़ की तरफ तो नहीं ले गया। अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें