दो महिलाओं ने सराफा की दुकान पर नकली आभूषण बेचने की कोशिश की। सराफा ने मना किया तो गिरवी रखने की बात कही। इस पर सराफा ने पुलिस बुला ली। जांच की तो गहने नकली थे।
आगरा के मलपुरा में नकली चांदी के गहने बेचने आई दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से नकली चांदी के आभूषण मिले हैं। जगदीशपुरा के शुभम की राजपूत ज्वेलर्स नाम से सिरौली मोड़ पर दुकान है।
विज्ञापन
शनिवार को उनकी दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। पायल, जंजीर, बिछिया को चांदी की बताकर बेचने की बात कही। दुकानदार के खरीदने से मना करने पर गहने गिरवी रखने की कहने लगी। इससे शक होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनों की जांच कराई तो वे नकली निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि नगला रेवती अभयपुरा की मुन्नी और लोहामंडी, अशोक नगर की सोनिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पूछताछ में छह महीने पहले जगदीशपुरा में भी एक दुकान पर नकली आभूषण बिक्री करना स्वीकार किया है।