फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जन्मे दो बच्चे, प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं महिलाएं, सरकारी अस्पताल में नहीं जाने दिया

Sun, 10 May 2020 10:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जहां एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के मामले नहीं थम रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। लेडी लॉयल (महिला अस्पताल) अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। 
विज्ञापन


शनिवार को दो महिलाओं को समय से अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। काफी देर तक कोई स्क्रीनिंग करने ही नहीं आया, लिहाजा अस्पताल के गेट के पास सड़क पर ही दोनों के प्रसव हुए।


सुबह केके नगर निवासी रीना और नूरी दरवाजा की रहने वाली नीलिमा को लेकर परिवार के लोग लेडी लॉयल पहुंचे। दोनों के पहुंचने में करीब एक घंटे का अंतराल हुआ। अस्पताल में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मरीजों को अंदर भेजा जाता है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह के वक्त अस्पताल के गेट पर कोई थर्मल स्क्रीनिंग करने के लिए मौजूद नहीं था। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने प्रसव पीड़ा से कराह रही महिलाओं को अंदर नहीं जाने दिया। दोनों महिलाओं का अस्पताल के गेट के सामने ही प्रसव हुआ।

महिलाओं को देर से लाया गया

लेडी लॉयल की प्रभारी अधीक्षिका डॉ कल्याणी मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को देर से लाया गया था, प्रसव पीड़ा अधिक हो गई। इसलिए अस्पताल में भर्ती करने से पहले प्रसव हो गया। एहतियात के तौर पर गेट पर मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें