आगरा में बीच सड़क युवक को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। हाईवोल्टेज ड्रामा देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
आगरा के यमुना किनारे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यक्रम में रविवार को हंगामा हो गया। पत्नी ने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा किया। दोनों महिलाओं में मारपीट हुई। हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पीड़ित पत्नी ने बताया कि महिला उसके पति के साथ पिछले नाै साल से रह रही है। कार्यक्रम में होने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच गई। पति के साथ मौजूद दूसरी महिला को पकड़ लिया। महिला का विरोध तो देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कराया और मामला शांत कराया। इस दौरान काफी देर तक कार्यक्रम स्थल पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इस दाैरान आक्रोशित महिला ने यमुना नदी में कूदने का भी प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।