फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-ग्वालियर हाईवे खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, दो महिलाओं की मौत, 15 घायल

Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा जिले के मलपुरा क्षेत्र में रविवार की सुबह ग्वालियर हाईवे पर हादसा हो गया। दिल्ली जा रही महोबा डिपो की बस गांव बाद के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर में टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन

  
पुलिस के अनुसार महोबा डिपो की बस शनिवार शाम चार बजे महोबा से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद के समीप वह खड़े डंपर में टकरा गई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी आ गई। 


ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बस में कुल 70 सवारियां थी। इनमें रामाबाई (40) पत्नी दयाराम निवासी महोबा और रामकली (45) पत्नी जयराम निवासी छतरपुर की मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


राम अवतार, देवकी, मीना, सुरेखा, मलखान सिंह, रामदीन, लक्ष्मी, रामबाबू, अर्चना आशू, राधा, सीमाबाई, मनोज, रामदीन, रीना, भूरी, पिंकी आदि हादसे में घायल हो गए। बस में घायल यात्रियों का केयर लाइफ हॉस्पिटल की ओर से मुफ्त उपचार किया गया। बताया गया कि किसी भी सवारी से कोई फीस अथवा दवा की कीमत नहीं ली गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें