फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आईएसबीटी पर पीलीभीत डिपो की बस में लगी आग, मची अफरातफरी

Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर रविवार की रात पीलीभीत डिपो की बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। इससे बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई, मगर तब तक बस जल चुकी थी।

विज्ञापन


पीलीभीत से सवारियां लेकर पीलीभीत डिपो की बस अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर रात करीब आठ बजे पहुंची थी। 8.30 बजे चालक, परिचालक नाश्ता करने चले गए। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने बस से लपटें उठती देखीं। 


कर्मचारियों ने बताया कि आग बस के अगले हिस्से से लगी। इस पर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच बस के चालक, परिचालक भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इससे अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


आसपास खड़ी बसों को वहां से हटाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने बताया कि रोडवेज बस में आग लगने का कारण उसकी वायरिंग में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें