सहावर। वादकारियों और फरियादियों की सुविधा के लिए तहसील परिसर में लगे दो वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इससे यहां पहुंचने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं के साथ आस-पास के बाशिंदों को दिक्कतें होती है। लोगों ने वाटर कूलरों को ठीक कराए जाने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है। जिससे गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल मिल सके।
लोगों का कहना है कि तहसील में दो वाटर कूलर लगभग एक वर्ष से खराब हें। जिन्हें ठीक नहीं कराया गया है। गर्मी में लोग शीतल पेयजल के लिए परेशान होते हैं। तहसील पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन जब उन्हें प्यास लगती हैं तो बाहर से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी होती हैं। लोगों वाटर कूलरों को ठीक करा दिया जाए तो लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतें नहीं होंगी। नगर पंचायत प्रशासन से वाटर कूलरों को ठीक कराने की मांग करने वालों में हरिओम, वेद प्रकाश, रामकिशोर गिरी आदि शामिल हैं।